मध्य प्रदेश के बजट (MP Budget 2025) 2025 में किसानों, महिलाओं एवं युवाओं को मिलेगा ये लाभ, देखे डिटेल्स.
MP Budget 2025 predection : मध्य प्रदेश में अबकी बार वित वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जा रहा है, आपको बता दें कि 12 मार्च को मध्य प्रदेश में इस बार वित मंत्री द्वारा बजट पेश किया जाएगा, इससे पहले अनुमान लगाया जा रहा है कि युवाओं हेतु इस बजट में 100000 लाख नई सरकारी नौकरी की घोषणा की जा सकती है, वही किसानों के लिए धान एवं गेहूं पर बोनस का भुगतान किया जाना संभव है, यह प्रोन्नति योजना के तहत लाभ प्रदान किया जा सकता है।
इसके अलावा इस बजट 2025-26 में महिलाओं हेतू लखपति दीदी का दायरा 15 लाख तक बढ़ाया जा सकता है, वही लाडली बहना योजना एवं सस्ते गैस सिलेंडर पर भी अलग प्रावधान संभव है, वही कर्मचारियों के लिए भी इस बार 14 फीसदी तक महंगाई भत्ता (DA hike) तक की घोषणा संभव है। MP Budget 2025
इसके अलावा युवाओं के लिए नए खेल स्टेडियम के साथ साथ औद्यौगिक क्षेत्र में नए आईटी पार्क भी बनाने की घोषणा संभव है, मध्य प्रदेश के गरीबों के लिए बजट में 6 लाख नए पक्के मकान भी बनाने का बजट में प्रावधान किया जा सकता है। वही महिला विकास, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि एवं किसान कल्याण हेतू भी बजट में बढ़ोतरी की जा सकती है। आईए जानते हैं किस क्षेत्र में मध्य प्रदेश के बजट 2025 में क्या मिल सकता है, एवं महिलाओं, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों एवं व्यापारियों हेतु क्या नई घोषणा की जा सकती है…
गरीब परिवारों हेतु नए पक्के मकान
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बजट 2025 में गरीब परिवारों हेतू बड़ी घोषणा की जा सकती है, प्रदेश के गरीब परिवारों हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आगामी एक वर्ष में 6 लाख पक्के मकान बनाए जाने हेतु राशि जारी करने की घोषणा कर सकती हैं। इनमें से शहरी क्षेत्र में 1.5 लाख एवं 4 लाख तक ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के मकान बनाए जा सकते हैं। MP Budget 2025
सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस योजना के तहत राज्य सरकार का अंशदान 7 हजार 480 करोड़ एवं केंद्र सरकार का अंशदान 15 हजार 795 करोड़ रुपए तक निर्धारित किया जा सकता है, यानि गरीबों को पक्के मकान हेतू पीएम आवास योजना के तहत 6 लाख पक्के मकान पर 23 हजार 275 करोड़ का प्रावधान संभव है। Mp Budget 2025
कर्मचारियों हेतू महंगाई दर की बढ़ोतरी संभव
MP Budget 2025 news | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस वित वर्ष में बजट के दौरान कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात दे सकती है, मध्य प्रदेश में इस समय महंगाई भत्ता यानी DA की दर सरकारी कर्मचारियों को 50 फीसदी तक दिया जा रहा है, वही सरकार इसमें 14 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है, यानि इस महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद DA 64 फीसदी तक पहुंच जाएगा, इसके अलावा संविदा कर्मचारियों को भी 4 फीसदी तक का लाभ मिल सकता है।
किसानों हेतू धान गेहूं पर बोनस, बिजली कनेक्शन का लाभ
मध्य प्रदेश सरकार इस बजट MP Budget 2025 में किसानों हेतू प्रोन्नति योजना के तहत धान की खेती पर 4000 रूपए प्रति हैक्टेयर का बोनस देने का ऐलान कर सकती है, वही गेहूं के किसानों को भी बोनस देने की घोषणा संभव है, किसानों को 175 रूपए तक प्रति क्विंटल गेहूं पर बोनस दे सकती है, वही किसानों को अल्पकालीन लोन हेतू भी अतिरिक्त 600 करोड़ रुपए तक का ऐलान कर सकती है।
प्रदेश में सोयाबीन के किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीद, प्रत्येक पंचायत में पीएम किसान समृद्धि केंद्र बनाएं जाने की अनुमति दे सकती है, इसके अलावा 1.25 लाख अस्थाई बिजली कनेक्शन लेने वाले किसानों को सोलर पंप हेतू अनुदान दिया जा सकता है। सस्ती दरों पर किसानों को बिजली प्रदान करने हेतु 25 हजार करोड़ रुपए भी घोषित कर सकती है।
युवाओं हेतू नई सरकारी नौकरी एवं अन्य लाभ
मध्य प्रदेश राज्य के करोड़ों युवाओं को भी कई सौगात मिल सकती है, हाल ही के प्रशासनिक विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में इस समय 81 हजार से अधिक सरकारी पद खाली है, इनमें स्कूल में कुल 24500 एवं 20 हजार से अधिक पुलिस विभाग में पर खाली है,, एमपी की मोहन सरकार इन खाली पड़े पदों पर नई स्थाई भर्ती हेतू घोषणा कर सकती है। आगामी 23 वर्षों में सरकार का प्लान है कि ग्रेड ए, बी एवं सी के खाली पदों को भरा जाए, जिसके लिए नया भर्ती कैलेंडर बनाया जाएगा। MP Budget 2025
महिला स्पेशल बजट: लखपति दीदी एवं लाडली बहना योजना हेतु प्रावधान
बजट 2025 में महिलाओं हेतू भी इस बजट में अलग से प्रावधान कर सकती है, इसके तहत लखपति दीदी का दायरा बढ़ाने के साथ साथ लाडली बहना योजना की राशि हेतू भी घोषणा की जा सकती है, इस समय प्रदेश में कुल 14511 लखपति दीदी बनाई गई जिन्हें 528 मास्टर ट्रेनर भी बनाए गए, इससे पिछले बजट में प्रदेश में 5 लाख लखपति दीदी बनाने का प्रावधान था, जिसका दायरा बढ़ाकर 15 लाख तक किया जा सकता है।
मध्य प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना लाडली बहना योजना के तहत इस समय 1.27 करोड़ महिलाओं को प्रति महीने 1250 रूपए राशि आबंटित की जाती है, जिसकी राशि बढ़ाने पर अभी संशय बना हुआ है वही लाडली बहनों को 450 रूपए में सस्ते सिलेंडर हेतू भी 19 हजार करोड़ रुपए राशि का प्रावधान संभव है। MP Budget 2025
व्हाट्सअप को ज्वाइन करें 👉 यहां क्लिक करें
ताजा खबरे हेतू 👉 व्हाट्सअप चैनल को फॉलो करें
ये भी पढ़ें 👉 How to get PAN 2.0 , मात्र 50 रूपये फीस भरकर ऐसे बनवाए ऑनलाइन नया QR कोड वाला पैन कार्ड, जाने डिटेल्स
ये भी पढ़ें 👉Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन पर करें ₹20000 तक की बचत जाने पूरी डिटेल
क्लैरिफिकेशन: नमस्कार दोस्तों में राकेश कसवां आपका www.bulletiondekho.com पर स्वागत करता हूं, समय समय पर आपकी इस वेबसाइट पर सभी प्रकार की जानकारी Business bulletin, नई कार, वाहन, देश के प्रमुख मुद्दे कर्मचारियों से जुड़े सवाल, नई गाड़ी लॉन्चिंग, गोल्ड प्राइस, सिल्वर प्राइस,Jobs info, घरेलू गैस सिलेंडर रेट, पैट्रोल डीजल, नए एक्सप्रेस वे एवं हाइवे आदि की जानकारी रिसर्च करके आप तक सरल शब्दों में पहुंचाई जाती है ताकि समय समय पर आपको जानकारी मिल सके। इसके अलावा आप हमसे विभिन्न स्त्रोतों से हमसे जुड़ सकते हैं।। MP Budget 2025 predection