सोने की कीमतें रिकॉर्ड 85 हजार के पार, एक महीने में 9200 से अधिक उछाल जाने शहर के अनुसार कीमत

सोने का रेट ( Today gold price) ने बनाया रिकॉर्ड, जाने 14k से 24k सोना क्या रहा, एवं प्रति किलो आज का चांदी भाव

Today gold price in India 10 February 2025 : सोने की कीमतों में बीते 1 साल से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, सोने में इतनी तेजी आई कि पहली बार यह अपने रिकॉर्ड स्तर यानी 85 हजार की भी पार कर चुका है, साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2025 से आज तक सोना 9206 रूपए प्रति 10 ग्राम बढ़ गया है, क्या भविष्य में सोने का भाव 90 हजार होगा आज के लेख में जानेंगे..

बीते एक साल में सोने की कीमतें 20 हजार रुपए प्रति तोला तक तेजी दर्ज की जा चुकी है, एक साल पहले जहां सोने की कीमत 65 हजार रुपए के आसपास चल रहा था, जो अब 85 हजार से ऊपर चला गया है, बीते 4 दिनों में सोने की कीमतें भी 9206 रूपए तक बढ़ गई हैं, अब कयास लगाए जाने लगे हैं कि जल्दी ही सोने की कीमतें 90 हजार तक जा सकती हैं.

Ibja यानी इंडियन बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक आज सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच गया, आज सुबह सोने की कीमतों में 669 रूपए की बढ़त देखने को मिली एवं 24 कैरेट सोने का रेट आज यानी 10 फरवरी 2025 को 85368 रूपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ एवं पहली बार अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचा। हालांकि चांदी कल अपने ऊपरी स्तर 95 हजार को क्रॉस कर गई, परंतु एक बार फिर हल्की मंदी के साथ 95 हजार से नीचे हुई है।

मार्केट में लगातार बढ़ते सोने एवं चांदी के दामों के पीछे क्या कारण है एवं क्या सोने की कीमतें 90 हजार रुपए से भी अधिक जा सकती है या फिर कुछ समय लगेगा एवं आगामी दिनों में सोने का भाव क्या रह सकता है और चांदी की प्रति किलो कीमत क्या रहेगी, जाने डिटेल्स..

 

Sone Ka rate : जैसा कि सोने की कीमतों में जनवरी माह के पहली तारीख यानी 1 जनवरी से आजतक पहले 35 से 40 दिन में सोने के दाम में 9206 रूपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं, इससे पहले बीते साल यानी 31 दिसंबर को 10 ग्राम सोने का भाव ibja (इंडियन बुलियन एसोसिएशन) के अनुसार 76162 रुपए तक था, वही 30 अक्टूबर को इससे पहले सोना अपने ऑल टाइम हाई 79681 रूपए तक था जिसको आज तोड़ दिया गया एवं भाव 85368 हजार पर आ पहुंचा है, यानि बीते कुछ दिनों से सोना रेट में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एवं पहली बार आज 10 फरवरी 2025 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया है।

क्या सोने का भाव 90 हजार से अधिक होगा ?

Today Gold price and silver Rate:- सोने की की कीमतें आज अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है, जानकारों के मुताबिक आगामी दिनों में सोने की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है एवं सोने के दाम 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम कीमत से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके बारे में केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया ने कहा है कि इस समय बड़ी रैली आनी थी जो आ गई है, एवं उधर अमेरिका के बाद यूनाइटेड किंगडन ने अपनी बैंकिंग ब्याज दरों में कटौती कर दी है, जिसका असर गोल्ड ETD की खरीद पर पड़ेगा एवं जून माह तक सोना 85 हजार को क्रॉस कर जाएगा। Today Gold price

इस कारण बढ़े सोने चांदी के रेट, जाने डिटेल्स ?

Sone Ka rate: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने ऑल टाइम लौ पर पहुंच गया, जिसका असर गोल्ड प्राइस पर भी हुआ है, दूसरी और सोने की कीमतों में आ रही बढ़ोतरी के पीछे अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शपथ लेने के बाद राजनीतिक टेंशन बढ़ गई है, वही अमेरिका द्वारा ब्याज दरों में कटौती भी एक प्रमुख कारण है एवं आगामी दिनों में यह दोहरा सकता है, इस समय रुपया डॉलर की बजाय काफी कमजोर हो रहा है, जिसके कारण भी इंडिया में सोने का भाव बढ़ गया है। Today Gold price

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा कई देशों चीन, कनाडा एवं मैक्सिको पर टैरिफ लगाने के चलते भी सोने की सप्लाई कमजोर होने का भी सोने की कीमतों पर असर दर्ज किया गया है, वही इस समय भारत में शादी ब्याह को लेकर खरीददारी लगातार बढ़ी है जिसका सीधा असर भारतीय घरेलू मार्केट में सोने की कीमतों में इजाफा दिखाई दे रहा है, इसके अलावा शेयर मार्केट में लगातार उथल पुथल मची हुई है जिसके कारण कारोबारी शेयर की बजाय गोल्ड ETF खरीदने में रुचि ले रहे हैं, अन्य एक कारण महंगाई में बढ़ोतरी भी सोने की कीमतों को बढ़ाने वाला कारक है। Today Gold price

 

बीते वर्ष 2024 में सोने की कीमतों में 12 हजार से अधिक बढ़ौतरी

गोल्ड प्राइस की बात करें साल 2024 में तो 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक 20.22 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई थी, वही चांदी के रेट भी पिछले साल 17.19 फीसदी तक तेजी देखने को मिली थी। जहां 10 ग्राम सोने के दाम 1 जनवरी 2024 को 63352 रूपए था, जो 31 दिसंबर को बढ़कर 76162 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। वही चांदी की कीमतों की बात करें तो एक किलो चांदी 73393 रूपए से बढ़कर 86017 रूपए तक पहुंच गया था। यानि सोना कुल मिलकर 12810 रूपए प्रति 10 ग्राम महंगा है था।

Aaj sone Ka Rate: सोना चांदी के 10 फरवरी 2025 रेट

आज सुबह ibja की रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी पर 10 फरवरी 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमतों में 669 रुपए की तेजी के साथ अपने ऑल टाइम हाई यानी 85368 रूपए तक पहुंच गया है, वही बीते दिन सोने का भाव 85368 रूपए के स्तर पर बंद कर था। वही चांदी की कीमतों में आज 452 रुपए प्रति किलो की गिरावट के साथ 95391 से बढ़कर 94940 रूपए पर पहुंच गया है। Today Gold price

Today Gold silver price | कैरेट के अनुसार आज के सोने चांदी के दाम
कैरेट कल का भाव आज के रेट बदलाव
24 कैरेट 84699/- 85268/- 669 तेजी
23 कैरेट 84360/- 85026/- 666 तेजी
22 कैरेट 77584/- 78197/- 613 तेजी
18 कैरेट 63524/- 64026/- 502 तेजी
14 कैरेट 49549/- 49940/- 391 तेजी
चांदी भाव 95142 /- 99940/- 452 सस्ता

 

देश के प्रमुख शहरों के सोना चांदी भाव प्रति 10 ग्राम
शहर का नाम 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
दिल्ली में सोना 79950 रूपए 87210 रुपए
मुंबई में सोना 79800 रुपए 87060 रुपए
कोलकाता में सोना 79800 रुपए 87060 रूपए
चेन्नई में सोना 79800 रुपए 87060 रूपए
भोपाल में सोना 79850 रूपए 87110 रूपए

 

ग्रुप को ज्वाइन करें 👉 यहां क्लिक करें

देखे 👉 500Km रेंज में ओला ने लॉन्च किया ola electric मोटरसाइकिल,9.1kwh बैटरी पैक, जाने प्राइस, कलर्स, फीचर्स

देखे 👉Rupees depreciation: इस कारण से गिर रही है डॉलर के बजाय रुपए की मार्केट वेल्यू, जाने किसको है फायदा, किसको होगा नुकसान 2025

देखे 👉 84km स्पीड में टीवीएस का पहला धांसू cng का TVS जुपिटर एवं थ्री व्हीलर कैब कार एजियो 200km रेंज में पेश , जाने फीचर्स एवं कीमत

देखे 👉 Solar panel cost : सोलर पैनल लगाने पर कितना आता है खर्चा जाने 1kw से 10kw तक एवं सब्सिडी सहित संपूर्ण जानकारी

ये भी पढ़ें👉आर्थिक सर्वेक्षण में 2047 तक विकसित भारत हेतू चाहिए 8% ग्रोथ, महंगाई दर में गिरावट, वित वर्ष 2025 में GDP 6.8% ग्रोथ की उम्मीद, जाने 10 पॉइंट्स..

ये भी पढ़ें 👉Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन पर करें ₹20000 तक की बचत जाने पूरी डिटेल

ये भी पढ़ें 👉ऑटो एक्सपो में नया फोर्डेबल ई स्कूटर होंडा मोटोकॉम्पेक्टो रिवील , सूटकेश की तरह होगा फोल्ड मात्र 19 किलो वजन 86 हजार कीमत

ये भी पढ़ें 👉 होंडा ने की 2 नई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च मिलेगी 80 की टॉप स्पीड, 2 बैटरी पैक एवं 5 कलर, जाने कीमत एवं फीचर्स

ये भी पढ़ें 👉 ऑटो एक्सपो में पहली बार 52 सेफ्टी स्टैंडर्ड फीचर्स, 2 बैटरी पैक एवं 360 कैमरा, 475km रेंज के साथ Hundai creta EV लॉन्चिंग, जाने क्या रहेगी कीमत

ये भी पढ़ें 👉ग्रेजुएट पास युवाओं हेतु एमपी में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, एवं 10वीं पास युवाओं हेतु रेलवे अप्रेंटिस को मौका, जाने योग्यता, आयु फीस एवं आवेदन प्रक्रिया

क्लैरिफिकेशन: नमस्कार दोस्तों में राकेश कसवां आपका www.bulletiondekho.com पर स्वागत करता हूं, समय समय पर आपकी इस वेबसाइट पर सभी प्रकार की जानकारी Business bulletin, नई कार, वाहन, देश के प्रमुख मुद्दे कर्मचारियों से जुड़े सवाल, नई गाड़ी लॉन्चिंग, गोल्ड प्राइस, सिल्वर प्राइस,Jobs info, घरेलू गैस सिलेंडर रेट, पैट्रोल डीजल, नए एक्सप्रेस वे एवं हाइवे आदि की जानकारी रिसर्च करके आप तक सरल शब्दों में पहुंचाई जाती है ताकि समय समय पर आपको जानकारी मिल सके। इसके अलावा आप हमसे विभिन्न स्त्रोतों से हमसे जुड़ सकते हैं।। Today Gold price

Leave a Comment