Auto expo 2025 EV scooter : भारत में इस समय 22 जनवरी तक भारत ग्लोबल ऑटो एक्सपो 2025 तक चलने वाला है इस दौरान विश्वभर की विभिन्न कंपनियों द्वारा अपनी नई नई इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक स्कूटर एवं अन्य इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में पेश किए गए हैं, ऑटो एक्सपो का आज तीसरा दिन है, जबकि बीते यानि दूसरे दिन होंडा कंपनी ने 2 नई होंडा एक्टिवा ई एवं QC 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की पेशकश मार्केट में की गई, जो अन्य कई इलेक्ट्रिक स्कूटर वाहन को टक्कर देने में सक्षम माना जा रहा है।
Auto expo 2025 EV : होंडा एक्टिवा ev फीचर्स
ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन होंडा एक्टिवा द्वारा जारी नए 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर होंडा एक्टिवा ई एवं QC 1 में कई खास फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशन मौजूद है, बात करें होंडा एक्टिवा ई की तो इसकी टॉप स्पीड कंपनी के अनुसार 80kmph बताई जा रही है, जिसको एक बार चार्ज करने पर 102 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है, वही होंडा एक्टिवा ई को मार्केट में 5 कलर्स ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, दूसरी ओर QC 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 50 किलोमीटर एवं सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर तक दूरी तय करने में सक्षम है।
होंडा एक्टिवा ई एवं QC 1 स्कूटर की एक्स शोरूम में कीमत
होंडा एक्टिवा के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत की बात करें तो भारत के बेंगलुरु में एक्स शोरूम पर कीमत वेरिएंट के अनुसार बताई गई है, जो निम्न प्रकार रहेगी…
- होंडा एक्टिवा ई स्कूटर की एक्स शोरूम पर कीमत 117000 रूपए रखी गई है।
- होंडा एक्टिवा+होंडा रोडशिंक ड्यूवो की एक्स शोरूम पर कीमत 151600 रूपए तक रखी गई है।
- होंडा Qc 1 एक्टिवा ई की कीमत एक्स शोरूम पर 90000 रूपए तक शुरुआती कीमत रहेगी।
Honda Activa e में बैटरी पैक एवं कलर ऑप्शन
होंडा कंपनी द्वारा auto expo 2025 EV में पेश इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर होंडा एक्टिवा ई एवं QC 1 में आपको 5 कलर ऑप्शन मिलेंगे, 1. पर्ल मिस्टी व्हाइट 2. पर्ल सेरेनिटी ब्लू 3. मैट फोगी सिल्वर मेटेलिक 4. पर्ल इग्नियस ब्लैक 5. पर्ल सेलो ब्ल्यू आदि रहेंगे। वही बैटरी पैक की बात की जाए तो आपको होंडा एक्टिवा ई में स्वेपवल बैटरी एवं QC 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में फिक्स्ड बैट्री का ऑप्शन दिया गया है।
होंडा एक्टिवा ई एवं QC 1 की टॉप स्पीड एवं चार्ज सिस्टम
होंडा निर्माता कंपनी का दावा है कि यह वाहन होंडा एक्टिवा ई एक बार चार्ज करने पर 102 किलोमीटर बैटरी बैकअप देगी एवं इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी, दूसरी ओर QC 1 इलेक्ट्रिक की टॉप स्पीड 50 किलोमीटर एवं सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर तक दूरी तय करेगा। कंपनी का दावा है कि इनपर 3 साल या 50 हजार किलोमीटर की दूरी तक वारंटी, शुरुआती 3 मुफ्त सर्विस की सुविधा एवं कॉम्प्लीमेंटी रॉडसाइड असिस्टेंस की सुविधा देगी। यह ऑफर शुरूआती एक साल तक मिलेगा।
होंडा Qc 1 एक्टिवा एवं होंडा एक्टिवा ई का डिजाइन
Auto expo 2025 EV के समय पेश होंडा एक्टिवा ई एवं QC 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन लगभग सेम ही रखा गया है, ये दोनों ही एक्टिवा ई होंडा कंपनी द्वारा एडवांस डिजाइन में उपलब्ध करवाई जा रही है। होंडा एक्टिवा ई में आपको रियर व्हील के साइड में इलेक्ट्रिक मोटर दी जा रही है, जबकि QC 1 स्कूटर में रियर व्हील में हब मोटर दी जा रही है। वही इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर में फ्रंट एप्रन में LED हैडलैंप दिया गया है। इसका बॉडीवर्क साइनी है, यह टर्निंग इंडिकेटर्स एवं स्लिक LED DLR के साथ इंडिकेटिड है। इसके अलावा सीधी लाइन एवं मिक्सअप का मेलजोल दिया गया है।
होंडा एक्टिवा ई एवं QC 1 की खास फरफॉर्मेंस/विशेषता
क्या है खास | होंडा एक्टिवा ई | होंडा QC 1 |
बैटरी पैक | 3kwh (1.5 kwh की 2 स्वेपबेल बैटरी) | 3kwh (1.5 kwh की 2 स्वेपबेल बैटरी) |
रेंज | 102 किलोमीटर | 80 किलोमीटर |
पॉवर | 8 हॉर्स पॉवर | 8 हॉर्स पॉवर |
टॉर्क | 12Nm | 77Nm |
राइडिंग मोड | इको, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट | इको, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट |
स्पीड क्षमता | 7.3 सेकंड में 60 की स्पीड | 9.40 सेकंड में 40 की स्पीड |
टॉप स्पीड | 80kmpl | 50kmpl |
होंडा एक्टिवा ई के खास फीचर्स
होंडा एक्टिवा के इस Auto expo 2025 EV के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई खास फीचर्स आपको मिल रहे हैं, जैसे फ्रंट में स्टाइलिश LED lighting सिस्टम, स्मार्ट रियर डिजाइनिंग, स्वेपल बैटरी पैक सुविधा, डायमंड कट एलॉय व्हील्स, राइडिंग हेतु नेविगेशन सिस्टम, म्यूजिक कंट्रोल एवं कोलिंग की सुविधा, honda roadsync duo ऐप की सुविधा, रिमाइंडर, रिवर्स मॉड, स्मार्ट की, मोबाइल चार्जिंग हेतु 40 USB C टाइप पोर्ट की सुविधा एवं डायनेमिक TFT display आदि शामिल किए गए हैं।
होंडा Qc 1 एक्टिवा में खास फीचर्स
होंडा एक्टिवा द्वारा Auto expo 2025 EV के दौरान पेश QC 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई प्रकार के खास फीचर्स जैसे बॉडी colour मिरर, फ्रंट में खास LED लाइट, ब्लैक एलॉय व्हील्स, LED टेल लैंप, LED डिस्प्ले, इनर पॉकेट के साथ साथ मोबाइल चार्जिंग हेतु 40 USB C टाइप पोर्ट की सुविधा, 330 वॉट ऑफ बोर्ड होम चार्जर, ग्रेबरेल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
मार्केट में होंडा कंपनी द्वारा Auto expo 225 EV में पहली बार 2 व्हीलर इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया गया, जो नवंबर 2024 से ही बुकिंग एडवांस में शुरू कर चुकी, जिसकी बुकिंग आप मात्र 1 हजार रुपए के टोकन पर कर सकते हैं, अनुमान है कि कंपनी द्वारा फरवरी 2025 में मार्केट में इसकी बिक्री शुरू कर सकती हैं।
व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करें 👉 यहां क्लिक करें
क्लैरिफिकेशन: नमस्कार दोस्तों में राकेश कसवां आपका www.bulletiondekho.com पर स्वागत करता हूं, समय समय पर आपकी इस वेबसाइट पर सभी प्रकार की जानकारी नई कार, वाहन, देश के प्रमुख मुद्दे कर्मचारियों से जुड़े सवाल, नई गाड़ी लॉन्चिंग, इलेक्ट्रिक स्कूटर , होंडा एक्टिवा ई एवं अन्य वाहन आदि की जानकारी रिसर्च करके आप तक सरल शब्दों में पहुंचाई जाती है ताकि समय समय पर आपको जानकारी मिल सके। इसके अलावा आप हमसे विभिन्न स्त्रोतों जैसे व्हाट्सअप ग्रुप या व्हाट्सअप चैनल से हमसे जुड़ सकते हैं।