खरीफ फसल के नए समर्थन मूल्य क्या है? (Kharif crops Msp 2025-26) जाने नई रेट लिस्ट
Kharif crops Msp 2025-26 । भारत सरकार द्वारा आज खरीफ सीजन 2025- 26 के लिए 14 फसलों का नया न्युनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है, जिसमें खरीफ सीजन की प्रमुख फैसले जैसे धान, नरमा कपास (cotton), ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, तिलहन फसल- सोयाबीन, मूंगफली, सूरजमुखी, तिल, नाइजर सीड, एवं दलहन फसल- तुअर/अरहर, मूंग उड़द आदि शामिल हैं।
आज बुधवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया, देश के करोड़ों कृषकों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (msp price) में बढ़ोतरी से खुशी वाली खबर मिली है, सरकार का यह फैसला किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम एवं बेहतर फसल का मूल्य देने हेतू लिया गया है। इससे करोड़ों किसानों को लाभ मिलेगा।
देश के किसानों को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाने के साथ फसलों के बेहतर दाम मिले इसके बारे में केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बात की, केंद्र सरकार द्वारा विपणन वर्ष 2025-26 हेतू फसलों के नए समर्थन मूल्य में आज सबसे अधिक बढ़ोतरी नाइजर सीड में की गई है, जो 820 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी रही, वही प्रमुख तिलहन फसल के समर्थन मूल्य में 420 रुपए की बढ़ोतरी के साथ प्रति क्विंटल भाव आगामी विपणन वर्ष में 7263 रुपए रहेगा। इसके अलावा अलावा कॉटन, तिल एवं रागी जैसी फसलों के समर्थन मूल्य में भी अच्छी बढ़ोतरी की गई है।
New Kharif crops Msp 2025-26 Rate list
फसल नाम | Old msp 2024-25 | new MSP 2025-26 | बढ़ोतरी/100 किलोग्राम |
धान (सामान्य) | ₹ 2300 | ₹ 2369 | ₹ 69 |
धान (A ग्रेड) | ₹ 2320 | ₹2389 | ₹ 69 |
ज्वार (हाईब्रिड) | ₹ 3371 | ₹ 3699 | ₹ 328 |
ज्वार (मालदंडी) | ₹ 3421 | ₹ 3749 | ₹ 328 |
बाजरा | ₹ 2625 | ₹ 2775 | ₹ 150 |
रागी | ₹ 4290 | ₹ 4886 | ₹ 596 |
मक्का | ₹ 2225 | ₹ 2400 | ₹ 175 |
तुअर/अरहर | ₹ 7550 | ₹ 8000 | ₹ 450 |
मूंग | ₹ 8682 | ₹ 8768 | ₹ 86 |
उड़द | ₹ 7400 | ₹ 7800 | ₹ 400 |
मूंगफली | ₹ 6783 | ₹ 7263 | ₹ 480 |
सूरजमुखी | ₹ 7280 | ₹ 7721 | ₹ 441 |
तिल | ₹ 9267 | ₹ 9846 | ₹ 579 |
रामतिल | ₹ 8717 | ₹ 9537 | ₹ 820 |
सोयाबीन | ₹ 4892 | ₹ 5328 | ₹ 436 |
कपास (मिडिल स्टेपल) | ₹ 7121 | ₹ 7710 | ₹ 589 |
कपास (लॉन्ग स्टेपल) | ₹ 7521 | ₹ 8110 | ₹ 589 |
किसानों को 1.5 गुना लाभ देने की मंशा
सरकार द्वारा आज जारी नए न्यूनतम समर्थन मूल्य से देशभर के करोड़ों कृषकों की आय में असमानता की खाई को पाटने की और एक कदम है, सरकार द्वारा कृषकों की उत्पादन लागत मूल्य से msp price को 1.5 गुना करने की मंशा की और एक बड़ा कदम है, किसानों की उत्पादन लागत एवं मिलने वाले मूल्य के साथ साथ बेहतर फसल के भाव मिले, इसके प्रति सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार लगातार बेहतर मूल्य देने हेतु जमीनी स्तर पर कार्य की और अग्रसर है।
Kcc हेतु भी सरकार ने लिया फेसला
सरकार द्वारा आज बैठक में न केवल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर घोषणा की बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति देखते हुए केसीसी लोन पर भी मोहर लगाई गई, सरकार द्वारा दिए जाने वाले कम समय के लोन पर ब्याज दरें आगामी वर्ष भी कम रखने का फैसला किया गया, इस बैठक में आगामी वित वर्ष भी किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 4 फीसदी ब्याज दर 3 लाख रुपए तक जारी रखने का फैसला किया गया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस समय देशभर के 7.75 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड होल्डर है।
न्युनतम समर्थन मूल्य (msp rate) क्या है?
Msp (minimum support price) यानी न्यूनतम समर्थन सरकार द्वारा निर्धारित किसी वस्तु का वह मूल्य है, जिसको सरकार द्वारा मार्केट में खरीद बिक्री हेतू कम से कम रेट निर्धारित किया जाता है, यानि इस कीमत से कम मूल्य में किसानों से खरीद नहीं की जा सकती, जबकि समर्थन मूल्य से अधिक या समर्थन मूल्य पर खरीद की जाती है। इसका प्रमुख उद्देश्य किसानों पर मार्केट में उतार चढ़ाव का फर्क न पड़े, तब msp सरकार द्वारा निर्धारित करती है। इस समय केंद्र सरकार द्वारा कुल 23 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करती है।
ये है खरीफ सीजन की प्रमुख फसल
देशभर में मानसून के आगमन के समय बोई जाने वाली फसल को खरीफ सीजन में शामिल किया जाता है, खरीफ फसल की बुवाई आमतौर पर जून जुलाई माह में बोई जाती है, एवं अक्टूबर नवंबर माह में काटी जाती है, जिनमें प्रमुख फसलें जैसे धान, नरमा कपास, मूंग मोठ, ग्वार रागी, मक्का, बाजरा, तिल, नाइजर सीड, मूंगफली, सोयाबीन, गन्ना, तुवर आदि शामिल हैं, खरीफ सीजन की अधिकतर फसलें नगदी फसल होती है।
व्हाट्सअप को ज्वाइन करें 👉 यहां क्लिक करें
ताजा खबरे हेतू 👉 व्हाट्सअप चैनल को फॉलो करें
ये भी पढ़ें 👉 How to get PAN 2.0 , मात्र 50 रूपये फीस भरकर ऐसे बनवाए ऑनलाइन नया QR कोड वाला पैन कार्ड, जाने डिटेल्स
क्लैरिफिकेशन : नमस्कार दोस्तों में राकेश कसवां आपका www.bulletiondekho.com पर स्वागत करता हूं, समय समय पर आपकी इस वेबसाइट पर सभी प्रकार की जानकारी Business bulletin, नई कार, वाहन, देश के प्रमुख मुद्दे कर्मचारियों से जुड़े सवाल, नई गाड़ी लॉन्चिंग, गोल्ड प्राइस, सिल्वर प्राइस,Jobs info, घरेलू गैस सिलेंडर रेट, पैट्रोल डीजल, नए एक्सप्रेस वे एवं हाइवे आदि की जानकारी रिसर्च करके आप तक सरल शब्दों में पहुंचाई जाती है ताकि समय समय पर आपको जानकारी मिल सके। इसके अलावा आप हमसे विभिन्न स्त्रोतों से हमसे जुड़ सकते हैं।।