देश के केरल तट पर 5 दिन पहले मानसून पहुंचा (Mansoon update 2025) जाने किन राज्यों में पहुंचा है मानसून
चंडीगढ़ न्यूज डेस्क 24 मई:- Mansoon update IN India 2025 : भारत में इस साल 2025 के जून महीने में केरल के तट पर सामान्य वर्षों की बजाय अबकी बार 8 दिन पहले ही मानसून ने एंट्री मार ली है, वही राजस्थान राज्य में भी मौसम विभाग के अनुसार 5 दिन पहले मानसून पहुंच सकता है, इसी बीच आज राजस्थान के 22 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, आइए आज मानसून एवं बारिश की लेटेस्ट अपडेट आपको देते हैं।
आमतौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री केरल एवं केरल तट के आसपास 29 मई से 1 जून के बीच पहुंचता है, परंतु आज दिनांक 24 मई 2025 को केरल में मानसून पहुंच गया है, वही आगामी सप्ताह में केरल से सटे अन्य राज्यों में आगामी सप्ताह तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। वही हरियाणा राजस्थान पंजाब एमपी यूपी में भी कुछ सप्ताह के बाद एंट्री होगी। इसके बारे में मौसम विभाग की ताजा अपडेट आई है। Mansoon update
मानसून की इन राज्यों में आज हुई एंट्री जाने आगामी 3 दिन मानसून की अपडेट
मौसम विभाग द्वारा शनिवार को नई अपडेट के अनुसार इस समय केरल एवं माही, कर्नाटक के तटीय इलाके, लक्षद्वीप, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों समेत अन्य स्थानों पर इस समय मानसून पहुंचा है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 3 दिन में उपरोक्त स्थानों के अलावा मानसून आगे बढ़ता हुआ, महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश गोवा कर्नाटक के कुछ स्थानों पश्चिम बंगाल, उतर पूर्वी राज्यों में पहुंचेगा। जिससे इन राज्यों में पहली मानसूनी बारिश होगी। Mansoon update
राजस्थान में मानसून कब पहुंचेगा?
Imd alert: आमतौर पर देखा गया है कि राजस्थान में मानसून की एंट्री 25 जून के आसपास ही देखने को मिलती है, परंतु केरल के तट पर मानसून इस बार 8 दिन पहले पहुंचा है, ऐसी संभावना है कि इस साल 2025 में राजस्थान में पहली मानसून की शुरुआत 5 दिन पहले यानी 20 जून को हो सकती है, इससे किसानों एवं अन्य लोगों को काफी लाभ मिलेगा। प्रदेश में इस समय चिलचिलाती धूप एवं 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान हो गया है, जल्दी बारिश से अचानक तापमान में गिरावट आएगी। वही किसान भी जल्दी मानसून के कारण अपनी फसलों की बुवाई कर सकते हैं। Mansoon update
राजस्थान के इन जिलों में आज होगी बारिश अलर्ट
Imd mousam update: राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के कई जिलों बारां टोंक बूंदी कोटा झालावाड़ चितौड़गढ़ राजसमंद प्रतापगढ़ बांसवाड़ा उदयपुर डूंगरपुर आदि में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वही भरतपुर धौलपुर दौसा अलवर झुंझनू जयपुर चूरू सीकर नागौर करौली आदि जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
व्हाट्सअप को ज्वाइन करें 👉 यहां क्लिक करें
ताजा खबरे हेतू 👉 व्हाट्सअप चैनल को फॉलो करें
ये भी पढ़ें 👉 How to get PAN 2.0 , मात्र 50 रूपये फीस भरकर ऐसे बनवाए ऑनलाइन नया QR कोड वाला पैन कार्ड, जाने डिटेल्स
क्लैरिफिकेशन: Mansoon update 2025 : नमस्कार दोस्तों में राकेश कसवां आपका www.bulletiondekho.com पर स्वागत करता हूं, समय समय पर आपकी इस वेबसाइट पर सभी प्रकार की जानकारी Business bulletin, नई कार, वाहन, देश के प्रमुख मुद्दे कर्मचारियों से जुड़े सवाल, नई गाड़ी लॉन्चिंग, गोल्ड प्राइस, सिल्वर प्राइस,Jobs info, घरेलू गैस सिलेंडर रेट, पैट्रोल डीजल, नए एक्सप्रेस वे एवं हाइवे आदि की जानकारी रिसर्च करके आप तक सरल शब्दों में पहुंचाई जाती है ताकि समय समय पर आपको जानकारी मिल सके। इसके अलावा आप हमसे विभिन्न स्त्रोतों से हमसे जुड़ सकते हैं।। Mansoon update 2025