Retail inflation in India 2025 : इस समय आम लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है, रिटेल महंगाई दर यानि खाने पीने की वस्तुएं बीते 69 माह यानि 6 साल के निचले स्तर पर आ गई है। इससे देश के करोड़ों लोगों को फायदा मिल रहा है, आइए विस्तार से रिटेल महंगाई दर के बारे में जानते हैं, एवं किस वस्तुओं के दामों में कमी आई है, जानते हैं।
Retail inflation : रिटेल महंगाई दर में कमी
दरअसल आज अप्रैल माह की रिटेल महंगाई दर के नए आंकड़े जारी कर दिए गए हैं, जिसके अनुसार बीते 69 माह में रिटेल महंगाई दर गिरकर 3.16 फीसदी पर आ गई है। इससे पहले सबसे कम महंगाई दर अप्रैल 2019 में यह 3.15 फीसदी तक हुई थी, यानि यह काफी साल बाद इसके नजदीक पहुंची है। इसके कारण खाने पीने की वस्तुएं अब साल 2019 के स्तर के नजदीक आ गई हैं। इससे करोड़ों लोगों की जेब पर भार कम हुआ है।
हालांकि बीते माह भी खुदरा महंगाई दर मार्च 2025 में गिरावट रही थी, बीते माह महंगाई दर 67 माह के निचले स्तर यानी 3.34 फीसदी रिकॉर्ड की गई थी, वही इस माह नए आंकड़े के अनुसार यह और गिरकर 69 माह के निचले स्तर यानी 3.16 फीसदी तक आ गई है।
आंकड़ों के मुताबिक खाने पीने की वस्तुएं 50 फीसदी तक अपना महत्व निभाती है, जिनके दामों में लगातार घटते हुए 2.69 फीसदी से फिसलकर अब 1.78 फीसदी तक आ गई है। वही ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर कम होने के साथ 3.25 फीसदी से 2.92 फीसदी रह गई, दूसरी और शहरी क्षेत्रों में महंगाई में गिरावट के साथ 3.43 फीसदी से 3.36 फीसदी तक आ चुकी है। हालांकि शहरी क्षेत्रों में गिरावट अन्य की बजाय कम गिरावट दर्ज की गई। Retail inflation
खाने पीने की वस्तुएं इस प्रकार हुई कमी.
सामान का नाम | मार्च 2025 | अप्रैल 2025 |
अनाज महंगाई | 5.93% | 5.35% |
मिट एवं मछली | 0.32% | – 0.35% |
दूध महंगाई दर | 2.56% | 2.72% |
खाद्य तेल | 17.07% | 17.42% |
फल | 16.27% | 13.80% |
सब्ज़ी | – 7.04% | – 10.98% |
दालें | – 2.73% | – 5.23% |
मसाले | – 4.92% | – 3.40% |
सॉफ्ट ड्रिंक | 4.01% | 4.40% |
तंबाकू/पान | 2.48% | 2.08% |
कपड़े/फुटवियर | 2.62% | 2.67% |
साल 2025- 26 की महंगाई दर ये रही
माह के अनुसार | महंगाई दर 2024- 25 |
अप्रैल | 4.83 प्रतिशत |
मई | 4.75 प्रतिशत |
जून | 5.08 प्रतिशत |
जुलाई | 3.54 प्रतिशत |
अगस्त | 3.65 प्रतिशत |
सितंबर | 5.49 प्रतिशत |
अक्टूबर | 6.21 प्रतिशत |
नवंबर | 5.48 प्रतिशत |
दिसंबर | 5.22 प्रतिशत |
जनवरी | 4.31 प्रतिशत |
फरवरी | 3.61 प्रतिशत |
मार्च | 3.34 प्रतिशत |
महंगाई दर किस प्रकार घटती बढ़ती है जाने डिटेल्स। Retail inflation Rate
Retail inflation in India 2025 : किसी भी वस्तुओं की कीमतें कम या अधिक होने का प्रमुख कारण डिमांड एवं सप्लाई पर निर्भर करता है, इसको इस प्रकार समझे कि यदि किसी वस्तु की डिमांड (आवश्यकता) मार्केट में अचानक बढ़ जाती है, जबकि मार्केट में वह वस्तु मांग के अनुसार उपलब्ध (सप्लाई) नहीं हो पाती तब उसकी कीमत में बढ़ोतरी हो जाती है, इस प्रकार महंगाई दर भी बढ़ जाती है, वही इसका उल्टा हो तब महंगाई दर में कमी देखने को मिलती है।
व्हाट्सअप को ज्वाइन करें 👉 यहां क्लिक करें
ताजा खबरे हेतू 👉 व्हाट्सअप चैनल को फॉलो करें
ये भी पढ़ें 👉 How to get PAN 2.0 , मात्र 50 रूपये फीस भरकर ऐसे बनवाए ऑनलाइन नया QR कोड वाला पैन कार्ड, जाने डिटेल्स
क्लैरिफिकेशन: Retail inflation: नमस्कार दोस्तों में राकेश कसवां आपका www.bulletiondekho.com पर स्वागत करता हूं, समय समय पर आपकी इस वेबसाइट पर सभी प्रकार की जानकारी Business bulletin, नई कार, वाहन, देश के प्रमुख मुद्दे कर्मचारियों से जुड़े सवाल, नई गाड़ी लॉन्चिंग, गोल्ड प्राइस, सिल्वर प्राइस,Jobs info, घरेलू गैस सिलेंडर रेट, पैट्रोल डीजल, नए एक्सप्रेस वे एवं हाइवे आदि की जानकारी रिसर्च करके आप तक सरल शब्दों में पहुंचाई जाती है ताकि समय समय पर आपको जानकारी मिल सके। इसके अलावा आप हमसे विभिन्न स्त्रोतों से हमसे जुड़ सकते हैं।। Retail inflation in India 2025