क्या है भारत फॉरकास्ट सिस्टम (BFS), एवं कैसे करता है कार्य जाने डिटेल्स
आज मौसम की जानकारी देने हेतू आज भारत सरकार द्वारा भारत फॉरकास्ट सिस्टम (BFS) को लांच किया है, यह आम भारतीय लोगों हेतू केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह द्वारा लांच किया गया। इस नए सिस्टम से आम लोगों को आपदा प्रबंधन, खेती बाड़ी, सार्वजनिक सुरक्षा एवं जल प्रबंधन हेतू ग्राम पंचायत स्तर पर सहायता मिलेगी।
इसके अलावा मौसम के बारे में भी मौसम विभाग द्वारा जून माह की बारिश के बारे में नया अपडेट दिया गया है, जिसके अनुसार जून माह में इस बार सामान्य वर्षों की बजाय 8 फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, उधर मौसम विभाग का कहना है कि जून से सितंबर माह यानि मानसून सीजन में बारिश 106 फीसदी तक का अनुमान लगाया जा रहा है।
Imd मौसम विभाग की और से जून महीने में भी सामान्य बारिश से 8 फीसदी अधिक बारिश होगी, विभाग के अनुसार इस वर्ष इस अगले माह यानि जून 2025 में 108 फीसदी तक बारिश हो सकती है। कुल मिलाकर जून महीने में बारिश 87 mm हो सकती है। जिसको सामान्य भाषा में loung period average कहा जाता है।
इन राज्यों में अधिक तो यहां होगी कम मानसूनी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मध्य भारत के राज्यों मध्य प्रदेश महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के नजदीकी क्षेत्रों में साधारण की बजाय अधिक बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में अधिकतर खेती से संबंधित कार्य मानसूनी बारिश पर निर्भर वही उतर पश्चिमी राज्यों हरियाणा पंजाब के साथ साथ केरल एवं तमिलनाडु में इस वर्ष साधारण की बजाय कम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि इस साल 2025 में देश के दक्षिणी एवं मध्य भारत के राज्यों में मानसूनी बारिश सामान्य की बजाय अधिक होगी, वही उतर पश्चिमी राज्यों में साधारण वर्षा होगी, वही पूर्वोत्तर राज्यों असम मेघालय मणिपुर नागालैंड मिजोरम सिक्किम एवं पश्चिम बंगाल के उतरी क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होगी।
आज जारी BFS के द्वारा अब छोटी से छोटी मौसमी जानकारी के बारे में भी पता लगाया जा सकेगा, जो सामान्य मौसम से कही सटीक जानकारी देगी, इसको तैयार करने का श्रेय पुणे के इंडियन इंस्टीट्यूट और ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजिकल द्वारा विकसित किया गया है। BFS सिस्टम जो दुनिया का सबसे एडवांस सिस्टम है जो 6 किलोमीटर रेजोल्यूशन तक मौसम का पता लगाएगा।
व्हाट्सअप को ज्वाइन करें 👉 यहां क्लिक करें
ताजा खबरे हेतू 👉 व्हाट्सअप चैनल को फॉलो करें
ये भी पढ़ें 👉 How to get PAN 2.0 , मात्र 50 रूपये फीस भरकर ऐसे बनवाए ऑनलाइन नया QR कोड वाला पैन कार्ड, जाने डिटेल्स
क्लैरिफिकेशन : नमस्कार दोस्तों में राकेश कसवां आपका www.bulletiondekho.com पर स्वागत करता हूं, समय समय पर आपकी इस वेबसाइट पर सभी प्रकार की जानकारी Business bulletin, नई कार, वाहन, देश के प्रमुख मुद्दे कर्मचारियों से जुड़े सवाल, नई गाड़ी लॉन्चिंग, गोल्ड प्राइस, सिल्वर प्राइस,Jobs info, घरेलू गैस सिलेंडर रेट, पैट्रोल डीजल, नए एक्सप्रेस वे एवं हाइवे आदि की जानकारी रिसर्च करके आप तक सरल शब्दों में पहुंचाई जाती है ताकि समय समय पर आपको जानकारी मिल सके। इसके अलावा आप हमसे विभिन्न स्त्रोतों से हमसे जुड़ सकते हैं।।