मध्य प्रदेश में बजट (Mp Kisan Budget 2025) में किसानों, गरीबों एवं महिलाओं हेतू खास क्या है, जानिए डिटेल्स..
Mp Kisan Budget 2025 : मध्य प्रदेश में आज यानी 12 मार्च 2025 से पहले ही बजट पेश किया गया है जिसको मध्य प्रदेश के वित मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया है, इस बजट में पशुपालक किसानों को दूध उत्पादन पर प्रति किलोग्राम 5 रुपए बोनस देने की घोषणा की गई, वही किसानों एवं महिलाओं को भी कई नई परियोजना लागू करने की सौगात दी गई।
आज मध्य प्रदेश में वित वर्ष 2025- 25 हेतु बजट में लाडली बहना योजना की राशि में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई, वही इसको अब अटल पेंशन योजना के साथ जोड़कर आगे बढ़ाए जाने का ऐलान किया गया है,
किसानों के लिए बजट विशेष । Mp Kisan Budget 2025
MP Kisan Budget 2025 |मध्य प्रदेश आम बजट 2025- 26 में किसानों के लिए कई घोषणाएं की गई, जिसमें धान पर किसानों को प्रोत्साहन राशि 850 करोड़ रुपए खर्च की जाएगी, इसके अलावा 2 हजार करोड़ रुपए फसल बीमा योजना पर खर्चा जाएगा, सीएम किसान कल्याण योजना में इस वर्ष 5220 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, इसके अलावा मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना में किसानों हेतू विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। Mp kisan budget 2025
कृषि क्षेत्र में नए रिसर्च एवं डेवलपमेंट (R&D) हेतू जबलपुर एवं कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर में आगामी वर्षों में खर्च हेतु 40 करोड़ दिया जाएगा, दुग्ध उत्पादक किसानों को अब प्रति लीटर 5 रूपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जिसके लिए सरकार द्वारा अतिरिक्त बजट में 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। गौ संवर्धन एवं पशु संवर्धन योजना के तहत 505 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। Mp Kisan Budget 2025
किसानों को सहकारी बैंक से ब्याज मुक्त कृषि ऋण हेतू सरकार द्वारा इस वर्ष 694 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के लिए भी इस बार 145 रूपए की राशि दी जाएगी।
राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन के तहत आगामी वर्ष में कुल 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, ऊर्जा पंप हेतू किसानों को आगामी वर्ष 447 करोड़ रुपए पीएम कृषक सूर्य मित्र योजना के तहत उपलब्ध करवाए जाएंगे। बिजली की निर्बाध उपलब्धता हेतू मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों हेतू 19208 करोड़ रुपए राशि जारी की जाएगी। वही गौशालाओं में वितरित की जाने वाली राशि को 20 से बढ़ाकर 40 रूपए प्रतिदिन प्रति गाय हेतू की जाएगी।कृषि एवं कृषि से जुड़े मदद में इतना बजट पेश कृषि क्षेत्र में बजट 39207 करोड़ रुपए राशि जारी की जाएगी।
किसानों हेतू प्रमुख बातें पॉइंट्स में समझे । MP Kisan Budget 2025
1. सीएम किसान योजना के तहत 5250 करोड़ रुपए: इसमें मध्य प्रदेश के किसानों को सालाना 6 हजार रुपए प्रति वर्ष दी जाएगी, यह योजना केंद्र सरकार द्वारा चालित, प्रधानमंत्री किसान योजना की तर्ज पर दी जाएगी।
2. श्री अन्न उत्पादों के उत्पादन में बढ़ोतरी पर जोर: सरकार का प्रयास रहेगा कि मध्य प्रदेश में मोटे अनाज यानी श्री अन्न उत्पादों को प्रदेश में बढ़ाया जाए, इसके लिए नई योजन बनाई जाएगी, सरकार द्वारा पोषण आहार उपलब्ध करवाना प्रमुख लक्ष्य है। MP Kisan Budget 2025
3. पशुपालकों हेतू नई योजना मुख्यमंत्री डेयरी विकास योजना: प्रदेश में पशुपालकों के विकाश हेतू एक नई योजना जो, मुख्यमंत्री डेयरी विकास योजना , के नाम से जानी जाएगी की शुरुआत की गई, क्योंकि पशुधन प्रदेश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाती है।
4. सौर ऊर्जा क्षेत्र में क्रांति लाने का उद्देश: सरकार द्वारा किसानों को बिजली निर्बाध उपलब्धता हेतू इस बार 447 करोड़ रुपए राशि का प्रावधान किया गया, इसके लिए सरकार का उद्देश्य किसान को समय पर सिंचाई हेतू सोलर पंप उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि खेतों में पानी की आवश्यकता पूरी की जा सके।
महिलाओं के लिए मध्य प्रदेश बजट में क्या मिला
आज मध्य प्रदेश में वित वर्ष 2025- 25 हेतु बजट (mp Kisan Budget 2024 ) में लाडली बहना योजना की राशि में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई, वही इसको अब अटल पेंशन योजना के साथ जोड़कर आगे बढ़ाए जाने का ऐलान किया गया है, इसके अलावा सरकार विभिन्न क्षेत्र में खर्चा करेगी जो इस प्रकार हैं..
मध्य प्रदेश में महिलाओं को कुपोषण मिटाने के लिए महिला मुखिया को प्रति माह 1500 रूपए दिए जाने का ऐलान किया गया है, इसमें प्रदेश की सहारिया , बेग एवं भारिया परिवारों की 2.20 लाख महिला मुखिया के खाते में प्रति महीने 1500 रुपए तक बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।
पीएम जनमत योजना के तहत पिछड़े परिवारों के लिए प्रदेश में 53 हजार से अधिक नए पक्के मकान बनाए जाने की घोषणा की गई है,
सरकार द्वारा नए उप स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनवाड़ी भवन बनाने हेतू नई एकीकृत अधोसरंचना योजना की घोषणा की गई है, इसके अलावा वित वर्ष 2025-26 में लाडली बहना योजना के तहत 18669 करोड़ रुपए प्रदेश की 1.27 करोड़ महिलाओं हेतू बजट जारी किया गया है। प्रदेश में आंगनवाड़ी में सेवाओं हेतू 3729 करोड़ एवं आंगनवाड़ी भवन बनाने हेतू 350 करोड़ रुपए राशि जारी की जाएगी।
पढ़ने वाली छात्राओं को साइकिल दी जाएगी, वही मुख्यमंत्री स्कूटर योजना एवं श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता के तहत कुल 26797 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
लाडली बहना एवं अटल पेंशन योजना क्या है?
मध्य प्रदेश द्वारा घोषित बजट में अब लाडली बहना योजना को अटल पेंशन योजना में मर्ज किया जाएगा, ऐसे में यह जानना जरूरी है कि अटल पेंशन योजना क्या है, और इससे महिलाओं को क्या क्या लाभ मिलेगा, आइए जानते हैं..
- अटल पेंशन योजना में आवेदन की आयु 18 वर्ष रहेगी।
- महिलाओं द्वारा 18 आयु पर प्रति माह 42 रूपए जमा करने पर 1000 रुपए पेंशन मिलती है।
- महिलाओं द्वारा 40 वर्ष आयु पर 1454 रुपए अंशदान पर 5 हजार रुपए प्रति माह पेंशन मिलती है।
- महिलाओं को इसपर 20 साल तक अंशदान जमा करवाना पड़ता है, इसके बाद 60 साल में मेच्योर हो जाता है।
- सरकार स्वयं 5 सालों तक इसमें सह अंशदान जमा करवाती है।
- महिलाओं को इसमें अंशदान की प्रवृति, अंशदान की राशि एवं पेंशन स्लैब चुनने की आजादी मिलती है।
- इनकम टैक्स भरने वाली महिलाओं को छूट मिलती है एवं जीवनसाथी को भी पेंशन का लाभ मिलता है।
- महिलाओं द्वारा अटल पेंशन योजना का पंजीकरण उसी स्थान पर करवा सकती है जहां उसका बैंक खाता है।
व्हाट्सअप को ज्वाइन करें 👉 यहां क्लिक करें
ताजा खबरे हेतू 👉 व्हाट्सअप चैनल को फॉलो करें
ये भी पढ़ें 👉 How to get PAN 2.0 , मात्र 50 रूपये फीस भरकर ऐसे बनवाए ऑनलाइन नया QR कोड वाला पैन कार्ड, जाने डिटेल्स
ये भी पढ़ें 👉Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन पर करें ₹20000 तक की बचत जाने पूरी डिटेल
क्लैरिफिकेशन: नमस्कार दोस्तों में राकेश कसवां आपका www.bulletiondekho.com पर स्वागत करता हूं, समय समय पर आपकी इस वेबसाइट पर सभी प्रकार की जानकारी Business bulletin, नई कार, वाहन, देश के प्रमुख मुद्दे कर्मचारियों से जुड़े सवाल, नई गाड़ी लॉन्चिंग, गोल्ड प्राइस, सिल्वर प्राइस,Jobs info, घरेलू गैस सिलेंडर रेट, पैट्रोल डीजल, नए एक्सप्रेस वे एवं हाइवे आदि की जानकारी रिसर्च करके आप तक सरल शब्दों में पहुंचाई जाती है ताकि समय समय पर आपको जानकारी मिल सके। इसके अलावा आप हमसे विभिन्न स्त्रोतों से हमसे जुड़ सकते हैं।। Mp kisan budget 2025
व्हाट्सअप को ज्वाइन करें 👉 यहां क्लिक करें
ताजा खबरे हेतू 👉 व्हाट्सअप चैनल को फॉलो करें
ये भी पढ़ें 👉 How to get PAN 2.0 , मात्र 50 रूपये फीस भरकर ऐसे बनवाए ऑनलाइन नया QR कोड वाला पैन कार्ड, जाने डिटेल्स
ये भी पढ़ें 👉Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन पर करें ₹20000 तक की बचत जाने पूरी डिटेल
क्लैरिफिकेशन: नमस्कार दोस्तों में राकेश कसवां आपका www.bulletiondekho.com पर स्वागत करता हूं, समय समय पर आपकी इस वेबसाइट पर सभी प्रकार की जानकारी Business bulletin, नई कार, वाहन, देश के प्रमुख मुद्दे कर्मचारियों से जुड़े सवाल, नई गाड़ी लॉन्चिंग, गोल्ड प्राइस, सिल्वर प्राइस,Jobs info, घरेलू गैस सिलेंडर रेट, पैट्रोल डीजल, नए एक्सप्रेस वे एवं हाइवे आदि की जानकारी रिसर्च करके आप तक सरल शब्दों में पहुंचाई जाती है ताकि समय समय पर आपको जानकारी मिल सके। इसके अलावा आप हमसे विभिन्न स्त्रोतों से हमसे जुड़ सकते हैं।। MP Kisan Budget 2025